परिवार की प्रगति

परिवार में एक पुत्र का और आगमन हो चुका था। समय के साथ दोनों बड़े बेटों ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। छोटा भी कुछ अंतराल के बाद इंजीनियर बन गया। दोनों बड़े बेटों ने अमेरिकन लड़कियों के साथ शादी की। सबसे बड़े पुत्र ओम की पत्नी का नाम मेरलिन व मंझले सुभाष की पत्नी का नाम लोरेटा है। दोनों लड़कों की एक-एक करके शादी हिन्दू और ईसाई दोनों धर्मों की मान्यता के अनुसार अमेरिका में ही सम्पन्न हुई। सबसे छोटे लड़के आनंद की शादी भारतीय लड़की भावना कटेवा से हुई। तीनों लड़के अमेरिका में इंजीनियर हैं व अपने भरे-पूरे परिवार के साथ खुशी से सद्दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।